लोक संगीत का प्रसार ही कार्यक्रम का उद्देश्य

Updated:
विज्ञापन
लोक संगीत का प्रसार ही कार्यक्रम का उद्देश्य

हनुमान जयंती पर महुगांवा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

हनुमान जयंती पर महुगांवा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रतिनिधि, पांडू हनुमान जयंती पर गुरुवार की रात्रि में महुगांवा युवा समिति ने सांस्कृतिक कार्य्रकम ( चैता दोगोला ) का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने की. संचालन मिथलेश चंद्रवंशी व सत्यनारायण सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर उपस्थित गोविंद सिंह, युवा समाजसेवी अविनाश कुमार सिंह उर्फ सिंटू सिंह, शिक्षक नेता प्रद्दुम्न कुमार सिंह ( सिंटू ), पूर्व प्रमुख अनूप गुप्ता, पूर्व जिप सदस्य अनिल चंद्रवंशी सहित अन्य अतिथियों ने किया. इस अवसर पर गोविंद सिंह ने कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए हर संभव मदद करने की बात कही, अविनाश सिंह उर्फ सिंटू सिंह ने कहा कि धार्मिक उत्सव के अवसर पर इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन होना चाहिए, उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम से लोगों के बीच लोक संगीत के प्रति रुचि बढ़ती है, वहीं एक मनोरंजन का साधन भी हो जाता है, सांस्कृतिक कार्यक्रम गायक राजमुनि ब्यास पलामू झारखंड व रौशन राज गया बिहार के बीच मुकाबला हुआ, दोनों गायक ने एक से बढ़कर एक गीत को प्रस्तुत किया. मौके पर थाना प्रभारी विगेश कुमार राय, उपेंद्र सिंह, गंगाधर पाठक, राजेश्वर शर्मा, विजय विश्वकर्मा, गिरजाशंकर तिवारी, छोटन सिंह, दिलीप गुप्ता, लवकुमार विश्वकर्मा, सुनील पांडेय, देवेंद्र पांडेय, सत्येंद्र सिंह, योगेंद्र शर्मा, शंभु सिंह, कमेटी के संतोष पासवान, रंजीत गुप्ता, गौतम सोनी, जालिम विश्वकर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola