गोदरमा में टी – 20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Updated:
विज्ञापन
गोदरमा में टी – 20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

गोदरमा में टी – 20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

विज्ञापन

विश्रामपुर. नगर परिषद के वार्ड एक स्थित गोदरमा – लरगाहा स्थित खेल मैदान में रविवार को टी – 20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ. टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सह निवर्तमान पार्षद किरण शर्मा व समाजिक कार्यकर्ता अखिलेश शर्मा ने किया. इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुये बल्लेबाजी भी की.उद्घाटन मैच पिपरा टीम व विशुनपुर टीम के बीच खेला गया. जिसमें पिपरा की टीम विजयी रही. किरण शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में युवा प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. जरूरत है युवा प्रतिभाओं को समुचित संसाधन और उचित प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा कर मंजिल तक पहुंचाने की. मौके पर अर्चना देवी,बबीता देवी,कमलेश विश्वकर्मा,नीरज शर्मा,आशीष शर्मा, ऋषिकेश विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola