रबदा व कंडा में निकली स्वर्वेद शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
रबदा व कंडा में निकली स्वर्वेद शोभायात्रा

रबदा व कंडा में निकली स्वर्वेद शोभायात्रा

विज्ञापन

नावाबाजार. भारतीय नववर्ष के अवसर पर,विहंगम योग संत समाज ने गुरुवार को स्वर्वेद शोभायात्रा निकाली. नावाबाजार प्रखंड के रबदा व कंडा में बाजे-गाजे के साथ स्वर्वेद शोभायात्रा निकली.इसमें विहंगम योग से जुड़े सैकड़ों महिला-पुरुष अनुयायी शामिल थे.रबदा गांव से स्वर्वेद शोभायात्रा शुरू हुई, जो मुख्य मार्ग से होते हुए कंडा स्थित रामजानकी मंदिर, स्वतंत्रता सेनानी मार्ग, एनएच 98 होते हुए वापस हुआ.मौके पर प्रखंड सेवा प्रभारी रामखेलावन राम, विजय पाल, युवा प्रभारी अजय यादव,अनुज पाल, विघापति सहित सैकड़ों विहंगम संत समाज के गुरु भाई बहन स्वर्वेद यात्रा में शामिल थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola