क्षत्रिय महासभा ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर रामपुर में पांच जून की सभा पर रोक की मांग की

Updated:
विज्ञापन
क्षत्रिय महासभा ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर रामपुर में पांच जून की सभा पर रोक की मांग की

क्षत्रिय महासभा ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर रामपुर में पांच जून की सभा पर रोक की मांग की

विज्ञापन

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर चैनपुर प्रखंड के रामपुर गांव में हालिया हिंसक घटना के बाद उपजे तनाव को देखते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है. संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पलामू डीसी, एसपी व एसडीओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि रामपुर गांव में अभी भी भय और असुरक्षा का माहौल है. इसी बीच आगामी पांच जून को रामपुर मल्लाह टोला में सभा के आयोजन की सूचना है. जिसके कारण माहौल बिगड़ सकता है. प्रशासन को पूर्व में इसकी जानकारी दी जा रही है ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. वर्तमान परिस्थितियों में बड़े आयोजन से गांव में दोबारा सामाजिक तनाव और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की गंभीर आशंका है, जिस पर प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए .क्षत्रिय महासभा ने प्रशासन से मांग की है कि जांच प्रक्रिया जारी रहने तक ऐसी किसी भी गतिविधि की अनुमति पर पुनर्विचार किया जाये और शांति भंग होने की स्थिति में तत्काल प्रतिबंधात्मक कदम उठाया जाये. उन्होंने कहा कि दोषी चाहे किसी भी समुदाय का हो, उसके खिलाफ निष्पक्ष व कठोर कानूनी कार्रवाई हो, लेकिन किसी भी निर्दोष को प्रताड़ित नही किया जाना चाहिए. अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की मांग की गयी है.प्रतिनिधिमंडल में राजकुमार सिंह, संजू सिंह, महाराणा प्रताप सिंह, मिथलेश सिंह, मनोज सिंह, प्रदीप सिंह, अरविंद सिंह, जितेंद्र सिंह, अजय सिंह सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola