विद्यालय बंद रहने से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
विद्यालय बंद रहने से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित

प्रखंड के बांकी कला राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय की स्थिति बदतर है. विद्यालय बंद रहने से विद्यार्थी का पढ़ाई बाधित हो रहा है,

विज्ञापन

पांकी. प्रखंड के बांकी कला राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय की स्थिति बदतर है. विद्यालय बंद रहने से विद्यार्थी का पढ़ाई बाधित हो रहा है, जिससे इनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है. शुक्रवार को विद्यालय बंद था. ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के शिक्षकों के मनमानी के कारण बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है. विभाग के अधिकारी भी उदासीन बने हुए है. क्षेत्र भ्रमण नही करने के कारण शिक्षकों का मनोबल बढ़ा हुआ है. विद्यालय के दरवाजा पर हमेशा ताले लटका रहता है. शिक्षक गिरजा राम के पास विद्यालय आने जाने का काई समय नही है. पांकी प्रखंड के ग्रामीण इलाकों के विद्यालयों की स्थिति कमोबेश यही है. सरकार द्वारा बच्चों के पढाई के लिए कई सुविधाएं मुहैया कर रही है. विभाग के अधिकारी व शिक्षक के उदासीनता के कारण पढ़ाई से बच्चे वंचित हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola