अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश, 44 वाहन जब्त कर 29.86 लाख वसूले

Updated:
विज्ञापन
अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश, 44 वाहन जब्त कर 29.86 लाख वसूले

अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश, 44 वाहन जब्त कर 29.86 लाख वसूले

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक डीसी समीरा एस की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गयी. जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ प्रशासन द्वारा की गयी कार्रवाई का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि मार्च माह में खनन विभाग ने अवैध खनन व परिवहन में शामिल 44 वाहनों को जब्त किया. जुर्माना के रूप में 29 लाख 86 हजार रुपये वसूले गये और तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. उन्होंने बताया कि जिले में संचालित 201 ईंट भट्ठों की जांच की गयी और सभी को नोटिस दिया गया. इनमें से 137 ईंट भट्ठा संचालकों से जुर्माना के रूप में दो करोड़ 19 लाख 30 हजार रुपये वसूले गये. जिला परिवहन विभाग ने 61 वाहनों को जब्त कर 14 लाख 70 हजार रुपये जुर्माना वसूला. विभिन्न अंचलों द्वारा अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 69 वाहन जब्त किये गये. सर्वाधिक 13 वाहन छत्तरपुर अंचल से जब्त किये गये. विभिन्न अंचलों द्वारा 24 ईंट भट्ठों, तीन स्टोन माइंस और दो स्टोन क्रशरों की जांच की गयी. बैठक में डीसी ने अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अवैध खनन से जुड़ी शिकायतें उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से मिल रही हैं. इससे स्पष्ट है कि टास्क फोर्स अपने दायित्व का निर्वहन सही तरीके से नहीं कर रहा है. उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें और किसी तरह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए. उन्होंने सभी थाना प्रभारी व सीओ को अपने क्षेत्र में बालू के अवैध उठाव, भंडारण व परिवहन पर पूर्ण रोक लगाने का निर्देश दिया. इसके लिए पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग और खनन विभाग को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने को कहा गया. डीसी ने आपसी समन्वय बनाकर छापेमारी अभियान चलाने, चेकपोस्ट पर सघन जांच और खनन स्थलों की नियमित निगरानी करने की आवश्यकता बतायी. बैठक में बालू के अवैध कारोबार को लेकर अंचलवार समीक्षा की गयी और जब्त वाहनों की जानकारी ली गयी. सीओ व थाना प्रभारी को रात में निरीक्षण कर अवैध बालू उठाव पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया. हरिहरगंज थाना प्रभारी को विशेष सतर्कता बरतते हुए अवैध शराब के परिवहन पर रोक लगाने को कहा गया. डीसी ने कहा कि हरिहरगंज क्षेत्र से अवैध शराब परिवहन की शिकायत मिल रही है, इसलिए छापेमारी व जांच अभियान तेज करें. मौके पर सदर एसडीओ सुलोचना मीणा, जिले के एसडीपीओ, सीओ व थाना प्रभारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola