मारपीट में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 11 Jun 2026 9:09 PM

विज्ञापन

मारपीट में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल

विज्ञापन

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर चैनपुर थाना क्षेत्र के हरभोगा गांव में बुधवार की रात एक ही परिवार पर अंधविश्वास के चलते हमला हुआ. कांति देवी और उनके परिवार को डायन ओझा कहकर आधा दर्जन लोगों ने मारपीट की. धारदार हथियारों से किये गये वार में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें एमएमसीएच में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत तब हुई जब कांति देवी का बच्चा अभय दीक्षित ने अशोक दीक्षित के घर के सामने मैदान में शौच कर दिया. आरोप है कि बच्चे को वरुण दीक्षित ने पत्थर मार दिया, जिससे हल्का विवाद हुआ. शाम को अशोक दीक्षित, वरुण दीक्षित, संगीता कुमारी सहित अन्य लोग कांति देवी के घर में छत के रास्ते घुस आए और परिवार को डायन बताकर हमला कर दिया. इस हमले में कांति देवी, बैजनाथ दीक्षित, राकेश दीक्षित, पूनम दीक्षित, मनिता देवी, अभय दीक्षित और संदीप दीक्षित घायल हो गए. किसी के हाथ में गंभीर चोट आयी, तो किसी का सिर फट गया. कई लोगों को टांके लगाने पड़े. बताया जाता है कि कांति देवी को लंबे समय से डायन कहकर प्रताड़ित किया जा रहा है. परिवार के कुछ सदस्य बीमार हैं और गांव के लोग उनकी बीमारी को भूत-प्रेत से जोड़ते हैं. पीड़ित परिवार ने पलामू एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola