वाहन जांच में छह बाइक जब्त, पुलिस ने चलाया अभियान

वाहन जांच में छह बाइक जब्त, पुलिस ने चलाया अभियान
प्रतिनिधि, हरिहरगंज पुलिस ने गुरुवार को थाना के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने दर्जनों दोपहिया वाहनों की जांच की. एएसआइ सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हेलमेट, वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रिपल लोडिंग व वाहन की डिक्की की गहन जांच की. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना कागजात, हेलमेट एवं लाइसेंस के चल रही छह बाइक को जब्त कर लिया गया. पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने कहा कि वाहन चालक घर से निकलते समय हेलमेट एवं वाहन के सभी आवश्यक कागजात साथ रखें. यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. अभियान में थाना के कई पुलिस जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










