धार्मिक उल्लास व भक्ति भाव के साथ पलामू में मना श्री हनुमान जन्मोत्सव

Updated:
विज्ञापन
धार्मिक उल्लास व भक्ति भाव के साथ पलामू में मना श्री हनुमान जन्मोत्सव

धार्मिक उल्लास व भक्ति भाव के साथ पलामू में मना श्री हनुमान जन्मोत्सव

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू जिले में श्रीराम भक्त हनुमान जी की जयंती धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनायी गयी. गुरुवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तों का उत्साह देखने को मिला. मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ, भजन-कीर्तन और भक्ति जागरण ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर बाजार स्थित महावीर मंदिर में विशेष धूमधाम रही. मंदिर को फूलों से सजाया गया और भक्तों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया. सुंदरकांड और चालीसा पाठ के बाद भक्ति जागरण आयोजित हुआ, जिसमें गायक शिवकुमार चौधरी, उमाशंकर मिश्रा, शिशिर शुक्ला, विजय शंकर, विकास, सुधीर दुबे, अजय ठाकुर, शैलेंद्र सिंह, शिव राम सहित कई लोग सक्रिय रहे. मंदिर समिति द्वारा आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया. आयोजन को सफल बनाने में पुजारी पंडित कृष्णानंद पाठक, पूर्व डिप्टी मेयर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह, श्याम सोनी, शुभम प्रसाद, रंजीत, ज्योति, विजय सांवरिया, अभिषेक, रौशन, अमित, रिशु, बबलू, संजय केसरी, चन्दन, रोहित, सचिन, अनूप गुप्ता, शुभम अग्रवाल सहित कई लोगों का योगदान रहा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola