62 किसानों के बीच बीज का किया गया वितरण
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 07 Dec 2025 9:03 PM
बीसीसीएल जनसेवा ट्रस्ट ने कृषक प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन
बीसीसीएल जनसेवा ट्रस्ट ने कृषक प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन विश्रामपुर. कृषि विकास परियोजना के तहत रेहला के बीसीसीएल जन सेवा ट्रस्ट द्वारा विशुनपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में एकदिवसीय कृषक प्रशिक्षण व बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत ग्रासिम इंडस्ट्रीज इकाई प्रमुख हितेंद्र केशव अवस्थी के नेतृत्व में पलामू चियांकी कृषि विज्ञान केंद्र के विनोद कुमार पांडेय, जन संपर्क प्रबंधक विकास कुमार, सीएसआर अधिकारी अनिल गिरि व जन सेवा ट्रस्ट के चिकित्सक डॉ प्रेम प्रकाश पांडेय ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में प्रशिक्षक विनोद पांडेय ने किसानों को रबी फसलों व कृषि से संबंधित विभिन्न घटकों के बारे में प्रशिक्षण दिया. इसके अलावा कृषि से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान भी किया गया. शिविर में किसानों को खेती के लिए जरूरी मिट्टी का स्वास्थ्य,रखरखाव,उसकी जांच,मृदा संरक्षण,जल संरक्षण आदि मूलभूत जानकारियों देते हुए किसानों को जागरूक किया गया.जनसंपर्क प्रबंधक विकास कुमार ने कहा कि जनसेवा ट्रस्ट मिट्टी जांच से संबंधित जल्द ही कोई ठोस कदम उठायेगा. जिससे कृषकों को इसका लाभ मिले. वहीं कार्यक्रम का संचालन सीएसआर के अनिल गिरि ने किया. प्रशिक्षण के उपरांत कार्यक्रम में मौजूद आसपास के 62 महिला-पुरुष किसानों के बीच निःशुल्क गेहूं का बीज वितरण किया गया. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता नागेंद्र प्रसाद यादव, गोपीनाथ विश्वकर्मा, योगेश पाल, बिरेंद्र सिंह, आफताब अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










