सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत

पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. यह घटना रविवार की शाम करीब 6.45 बजे की बतायी जाती है.
मेदिनीनगर. पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. यह घटना रविवार की शाम करीब 6.45 बजे की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार लोहड़ा गांव के स्वर्गीय विनय मिश्रा के पुत्र दीपक मिश्रा स्कूटी पर सवार होकर मेदिनीनगर से अपने गांव पड़वा थाना क्षेत्र के लोहड़ा जा रहे थे. इसी क्रम में दीपक मिश्रा की स्कूटी गाड़ी गांव के समीप खड़े हाइवा से टकरा गयी. इस घटना में स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गयी और दीपक मिश्रा बेहोश होकर गिर पड़े. आसपास के लोगों ने घायल दीपक मिश्रा को मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा. चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर उनके परिवार के सदस्य एवं गांव के लोग अस्पताल पहुंचे. इस घटना से परिवार के सदस्यों, परिचितों, गांव के लोग काफी मर्माहत हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










