आरपीएफ ने छापामारी कर ट्रेन से 320 बोतल देशी शराब जब्त की

Updated:
विज्ञापन
आरपीएफ ने छापामारी कर ट्रेन से 320 बोतल देशी शराब जब्त की

आरपीएफ ने छापामारी कर ट्रेन से 320 बोतल देशी शराब जब्त की

विज्ञापन

हुसैनाबाद. जपला आरपीएफ ने उप निरीक्षक जेपी प्रसाद के नेतृत्व में कोशियारा-हैदरनगर स्टेशन के बीच पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान ट्रेन संख्या 53611 अप के कोच संख्या इसी 121136 में सीट के नीचे रखे चार प्लास्टिक बोरा से 320 बोतल छबीली ब्रांड देशी शराब जब्त की. जिसका बाजार मूल्य 14 हजार 400 रुपये बतायी जाती है. जब्त सूची बनाकर अग्रेतर कार्रवाई के लिए उत्पाद अधीक्षक को भेजा गया. बताया गया कि आरपीएफ के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आपराधिक गतिविधि निगरानी व शराब तस्करी रोकथाम को लेकर सघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा. अभियान में आरपीएफ के जवान दिनेश प्रसाद, एसके राय, एसके मिश्रा अजित कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola