मेदिनीनगर आकाशवाणी-दूरदर्शन केंद्र को फिर से शुरू कराने की मांग

Updated:
विज्ञापन
मेदिनीनगर आकाशवाणी-दूरदर्शन केंद्र को फिर से शुरू कराने की मांग

संसद ने प्रमुखता से महत्वपूर्ण विषय को उठाया

विज्ञापन

संसद ने प्रमुखता से महत्वपूर्ण विषय को उठाया

मेदिनीनगर. बंद पड़े आकाशवाणी व दूरदर्शन केंद्र में रिकॉर्डिंग कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों को पुनः शुरू कराने की मांग अब संसद तक पहुंच गयी है. पलामू सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत इस महत्वपूर्ण विषय को प्रमुखता से उठाया. श्री राम ने इस संबंध में अश्विनी वैष्णव, सूचना एवं प्रसारण मंत्री, भारत सरकार को पत्र लिखने के साथ-साथ व्यक्तिगत मुलाकात कर भी केंद्र में रिकॉर्डिंग और अन्य गतिविधियों को शीघ्र प्रारंभ कराने का अनुरोध किया है. सांसद ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान इस केंद्र पर रिकॉर्डिंग और प्रसारण गतिविधियों को अस्थायी रूप से बंद करना परिस्थितियों के अनुसार उचित कदम था. लेकिन महामारी समाप्त होने के बाद भी अब तक इन सेवाओं का पुनः संचालन शुरू नहीं होना चिंता का विषय है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में केंद्र पर आवश्यक आधारभूत संरचना उपलब्ध है और कार्यक्रमों के संचालन में कोई विशेष बाधा नहीं है. श्री राम ने कहा कि आकाशवाणी व दूरदर्शन केंद्र स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच रहा है. यहां संगीत, लोककला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिकॉर्डिंग से क्षेत्रीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और व्यापक दर्शकों तक पहुंचने का अवसर मिलता था. इन गतिविधियों के बंद रहने से कलाकारों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और उनकी प्रतिभा को उचित मंच नहीं मिल पा रहा है. सांसद ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि मेदिनीनगर आकाशवाणी एवं दूरदर्शन केंद्र में रिकॉर्डिंग कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों को शीघ्र बहाल किया जाये, ताकि स्थानीय कलाकारों और आम जनता को इसका लाभ मिल सके. उक्त जानकारी सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने दी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola