ePaper

झारखंड के रेलवे स्टेशनों को 31 मार्च तक के लिए कर दिया गया सील

Updated at : 23 Mar 2020 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के रेलवे स्टेशनों को 31 मार्च तक के लिए कर दिया गया सील

railway stations of jharkhand sealed upto march 31 to control coronavirus : झारखंड के पलामू जिला के जपला स्टेशन को 31 मार्च तक के लिए सील कर दिया गया है. कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर 31 मार्च तक भारतीय रेलवे ने ट्रेनों का परिचालन बंद करने की घोषणा की है. इसके बाद ही स्टेशन को सील कर दिया गया.

विज्ञापन

जफर

हुसैनाबाद : झारखंड के पलामू जिला के जपला स्टेशन को 31 मार्च तक के लिए सील कर दिया गया है. कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर 31 मार्च तक भारतीय रेलवे ने ट्रेनों का परिचालन बंद करने की घोषणा की है. इसके बाद ही स्टेशन को सील कर दिया गया.

undefined

कोविड-19 की वजह से ट्रेनों का परिचालन रद्द किये जाने की घोषणा और झारखंड में लॉकडाउन के एलान के बाद आरपीएफ जपला पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह ने जपला रेलवे स्टेशन को चारों ओर से पूरी तरह बंद करा दिया.

undefined

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए किसी व्यक्ति के स्टेशन पर आने-जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गयीहै. उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था अन्य स्टेशनों पर भी लागू करने की हिदायत दी गयी है. जपला रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्म को दोनों ओर से पूरी तरह लॉक कर दिया गया है.

undefined

उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर में किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं है. हैदरनगर, कोसियारा, मोहम्मदगंज, कजरात, नावाडीह समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी ऐसी ही सख्ती बरती जा रही है. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि कोरोना वायरस एक गंभीर संकट है. इस संकट से निबटने में सरकार की मदद करें. जब तक इस वायरस पर काबू नहीं पा लिया जाता, लोग अपने घरों में ही रहें.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola