परीक्षा के पेपर लीक व कलस्टर सिस्टम के विरोध में प्रदर्शन, सड़क जाम

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 29 May 2026 9:57 PM

विज्ञापन

परीक्षा के पेपर लीक व कलस्टर सिस्टम के विरोध में प्रदर्शन, सड़क जाम

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर झारखंड सरकार के उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग के द्वारा जारी कलस्टर सिस्टम के संकल्प पत्र और देश में नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे पेपर लीक का चौतरफा विरोध हो रहा है. इस मामले को लेकर शुक्रवार को छात्रों और युवाओं ने रेड़मा चौक पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) व इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के नेतृत्व में रेड़मा चौक जाम और प्रदर्शन किया गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाये और सड़क जाम कर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया. छात्र नेताओं ने कलस्टर सिस्टम पर कड़ा एतराज जताया. कहा कि यह व्यवस्था लागू होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों को आपस में मर्ज कर दिया जायेगा. इसका दुष्प्रभाव ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ेगा.

ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित हो जायेंगे

कॉलेज की संख्या कम व अधिक दूरी होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित हो जायेंगे. साथ ही कॉलेजों का विलय होने से शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों क सृजित पद कम हो जायेगा. छात्र नेताओं ने कहा कि नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक होने से विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार मय होता जा रहा है. मेहनत कर पढाई करने वाले विद्यार्थी कुंठित हो रहे है. इस मामले में सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए.

थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद विद्यार्थियों व युवाओं ने जाम हटाया. मौके पर आइसा के जिला सचिव गौतम दांगी,राज्य उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह,जिलाध्यक्ष गुड्डू भुइयां, खुशबू कुमारी, कंचन राज भारती, आरवाईए के जिला सचिव पवन विश्वकर्मा, अंशु प्रसाद, ऋषि रौशन, चंदन कुमार, उमेश रवि, अनुलाल बाबू, अभय सिंह, अधिवक्ता श्रवण देव, आनंद कुमार, आशुतोष पासवान, शाहजहां अंसारी, राकेश सिंह, शमशाद अंसारी, दिनेश मेहता, विवेक कुमार सहित कई छात्र शामिल थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola