हरिहरगंज में दूसरे दिन भी निजी अस्पतालों की जांच हुई

Published by : VIKASH NATH Updated At : 23 May 2025 10:20 PM

विज्ञापन

राज्य स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर शुक्रवार को हरिहरगंज में दूसरे दिन भी अवैध रूप से संचालित निजी अस्पताल की गहन जांच की गयी

विज्ञापन

फोटो 23 डालपीएच- 20 प्रतिनिधि, हरिहरगंज राज्य स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर शुक्रवार को हरिहरगंज में दूसरे दिन भी अवैध रूप से संचालित निजी अस्पताल की गहन जांच की गयी. प्रखंड विकास पदाधिकारी पारितोष प्रियदर्शी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोपाल प्रसाद व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने बिहार सीमा के समीप मेन रोड पर स्थित आयुष हास्पिटल की जांच की. वहीं जांच टीम ने उपस्थित कर्मियों से कागजात तथा चिकित्सक के बारे में पूछताछ की. बाद में हास्पिटल संचालक सर्जन डॉ पुष्पेन्द्र कुमार ने हास्पिटल संबंधित कागजात जांच टीम को दिखायी. बीडीओ ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुरूप यह कार्रवाई की जा रही है. जिन क्लिनिकों के दस्तावेज अपूर्ण या अवैध पाये गये हैं, उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज की जायेगी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि फर्जी तरीके से संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. इस अवसर पर बीपीएम संजय कुमार सिंह, एसआइ सतीश गुप्ता, सुनील कुमार सहित कई पुलिस कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola