इंडेन गैस गोदाम से 275 सिलेंडर गायब, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 20 May 2026 10:23 PM
इंडेन गैस गोदाम से 275 सिलेंडर गायब, जांच में जुटी पुलिस
हरिहरगंज. थाना क्षेत्र के शहरी इलाके भगत तेंदुआ स्थित अपना इंडेन ग्रामीण वितरक के गैस गोदाम से 275 भरा हुआ गैस सिलेंडर की चोरी होने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर औरंगाबाद जिले के माली थाना क्षेत्र के रतनपुरा व गोदाम के प्रोपराइटर दीपक कुमार ने हरिहरगंज थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोप है कि 19 मई की शाम स्टाफ अनुज कुमार गोदाम बंद कर घर चला गया था. 20 मई की दोपहर करीब एक बजे जब वह गोदाम पहुंचा और चहारदीवारी में लगे छोटे गेट का ताला खोलकर अंदर गया, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ पाया. गोदाम के अंदर रखा 275 भरा हुआ गैस सिलेंडर गायब है. घटना की जानकारी मिलने के बाद गोदाम संचालक ने पुलिस को सूचना दी. प्रोपराइटर दीपक कुमार ने बताया कि 27 अप्रैल को मुजफ्फरपुर डिपो से गैस सिलेंडर की खेप गोदाम में पहुंची थी. सूचना मिलते ही एसआइ संतोष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. वहीं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि गैस सिलेंडर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










