सरकार के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन

सरकार के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन
विश्रामपुर. हेमंत सरकार द्वारा किसानों के साथ विश्वासघात व वादा खिलाफी के विरोध में भाजपा ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया. प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया. इसकी अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ज्वाला गुप्ता व संचालन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास चौबे ने किया. प्रदर्शन की शुरुआत सोरडीहा स्थित भाजपा कार्यालय से हुआ,जो बस स्टेंड,थाना चौक,बाजार परिसर होते हुये नगर भ्रमण के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचा,जहां प्रदर्शन धरना में तब्दील हो गया. इस दौरान भाजपा नेताओं – कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की. मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा चुनाव के दौरान किये गये वादों को पूरा नहीं करने के कारण राज्य की जनता त्रस्त है.किसान परेशान हैं. अनाजों,खाद की कालाबाजारी,ओलावृष्टि में बर्बाद हुयी फसलों की उचित मुआवजा नहीं मिलना सरकार की नाकामी को दर्शाता है.मौके पर वरीय भाजपा नेता शिवबंश मिश्रा,पार्षद सुनील कुमार चौधरी,संजय ठाकुर,किरण शर्मा,उपेंद्र तिवारी,संतोष राम,गोपाल सोनी सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










