वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचाग पूजन के बाद प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 06 Mar 2026 8:51 PM

विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचाग पूजन के बाद प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

विज्ञापन

मेदिनीनगर. सदर प्रखंड के रजवाडीह पंचायत के बढ़कागांव के समीप अमानत, मलय व कुंदरहिया नदी संगम स्थल पर नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान चल रहा है. इस अनुष्ठान को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गयी थी. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवनिर्मित मंदिर में कलश स्थापित किया गया. 12 घंटे के अखंड कीर्तन के समापन के बाद प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का विधान शुरू हुआ. शुक्रवार को पंचांग पूजन, शिव परिवार की प्रतिमा का जलाधिवास किया गया. आचार्य पंडित हृषिकेश पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक विधान व पूजन कराया. मुख्य यजमान के रूप में जगजीवन चौबे व उनकी धर्म पत्नी पूजा अनुष्ठान में सक्रिय रहे. आयोजन समिति के अध्यक्ष उपेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि सात मार्च को शिव परिवार की प्रतिमा का अन्नाधीवास, फलाधीवास, पुष्पाधिवास के बाद नगर भ्रमण कराया जायेगा. आठ मार्च को प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान, षोडशोपचार, पूजन, पूर्णाहुति के बाद भंडारा का आयोजन किया गया है. मौके पर आयोजन समिति के उपाध्यक्ष सुभाष चौबे, कोषाध्यक्ष प्रेम चौबे, भूमिदाता बृजदेव नारायण शुक्ला, नंदकिशोर चौबे, निरंजन चौबे, विश्वनाथ दुबे, सकेंद्र चौबे, रतन पांडेय, अश्विनी त्रिपाठी, देवानंद चौबे, सुधीर चौबे, रिंकू तिवारी सहित काफी संख्या में महिला पुरुष शामिल रहे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola