प्रमोद तुलस्यान अध्यक्ष व विनोद उदयपुरी सचिव

Updated:
विज्ञापन
प्रमोद तुलस्यान अध्यक्ष व विनोद उदयपुरी सचिव

गुरुवार को मारवाड़ी सार्वजनिक हिंदी पुस्तकालय संचालन समिति का वार्षिक आमसभा हुई.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. गुरुवार को मारवाड़ी सार्वजनिक हिंदी पुस्तकालय संचालन समिति का वार्षिक आमसभा हुई. शहर के कन्नी राम चौक स्थित मारवाड़ी पुस्तकालय भवन में आमसभा का आयोजन किया गया. वित्तीय वर्ष 2025,27 के लिए पुस्तकालय संचालन समिति का पुनर्गठन किया गया. चुनाव पदाधिकारी राजेश उदयपुरी व सुरेश भिवानियां की देखरेख में समिति के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया गया. नये सत्र के लिए प्रमोद कुमार तुलस्यान को पुस्तकालय संचालन समिति का अध्यक्ष व विनोद उदयपुरी को सचिव बनाया गया. इसी तरह सुशील कुमार लाठ व संतोष अग्रवाल को उपाध्यक्ष, गिरधारी लाल गर्ग व संजय केजरीवाल सह सचिव, सुरेश उदयपुरी कोषाध्यक्ष, पुस्तक वितरक जीवन लाठ, अंकेक्षक के पद पर विकास उदयपुरी को जिम्मेवारी मिली. इसके अलावा कार्यकारिणी के 11 सदस्यों का मनोनयन किया गया. जिसमें चिन्मय राज,राजेश उदयपुरी, सुरेश भिवानीया, अनुपम तुलस्यान,राकेश सुरेका, गोपाल छापरिया,सज्जन शंघाई, आलोक सांवरिया, विजय सांवरिया, अरविंद सांवरिया उर्फ बिल्लू का नाम शामिल है. अंचल निरीक्षक को दी गयी विदाई ऊंटारी रोड. गुरुवार को अंचल कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. हरिहरगंज में स्थानांतरित प्रभारी अंचल निरीक्षक खिरोधर रविदास को भावभीनी विदाई की गयी. मौके पर बीडीओ श्रवण भगत, सीओ बासुदेव कुमार राय, अंचल के प्रधान सहायक भोलाराम, सुधीर कुमार पासवान, मुकेश पासवान, निर्मल यादव, सत्यनारायण राम,अरुण कुमार सहित कई कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola