पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
पाटन. पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पाटन थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी के नेतृत्व में सोमवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. पाटन थाना क्षेत्र के केल्हार भंडार टोला के पास पाटन- सगुना बैरिया मुख्य मार्ग पर पाटन व नावाजयपुर थाना के पास संयुक्त तत्वाधान में चेकिंग अभियान चलाया गया. पुलिस ने दोपहिया, चार पहिया वाहन व ऑटो की जांच किया.इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर चलाने को कहा गया. थाना प्रभारी श्री विद्यार्थी ने कहा कि पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना जरूरी है. जीवन बहुमूल्य है इसलिए बाइक चालकवाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें,ताकि आप सुरक्षित रह सके. मौके पर पुअनि जितेंद्र कुमार यादव, नावाजयपुर के पुअनि आरडी प्रसाद, सअनि संतोष कुमार व पुलिस बल के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










