ePaper

जैप जवान की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा

Updated at : 03 Oct 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
जैप जवान की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा

जैप जवान की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के जैप आठ मुख्यालय के गेट के बाहर कार से बरामद पुलिस जवान ईशाहक मुर्मू की हत्या हुई थी. जिसका पुलिस ने खुलासा कर दिया है. हत्या का आरोप उसके साथी जवान बबलू मुर्मू पर लगा है. इशाहक बबलू को ट्रैक सूट चोर बताकर ताना देते रहता था. हत्या वाले दिन इशाहक और बबलू शराब पी रहे थे. जब इशहाक ने बबलू को ट्रैक सूट चोर बोलकर ताना मारने लगा. तब बबलू ने गुस्से में कार में रखे डंडे से इशाहक के सिर पर वार किया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने की जानकारी होने पर पुलिस ने अनुसंधान करते हुए बबलू मुर्मू को आरोपी माना. सिर में चोट लगने की बात सामने आने पर हत्या की बिंदु पर अनुसंधान कर मामले का खुलासा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola