पंचायतों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग योजना में गड़बड़ी का आरोप

Updated:
विज्ञापन
पंचायतों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग योजना में गड़बड़ी का आरोप

पंचायतों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग योजना में गड़बड़ी का आरोप

विज्ञापन

तरहसी. प्रखंड के रका पंचायत में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सोख्ता निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर बुधवार को जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने स्थल का निरीक्षण किया. निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. सांसद प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शंभु प्रसाद, ग्रामीण अर्जुन महतो, दिलीप कुमार और बबन विश्वकर्मा सहित कई लोगों कहा कि सोख्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है. गड्ढे की लंबाई और गहराई लगभग चार-चार फीट का बनाना है. छत से पानी लाने वाली पाइप को तकनीकी रूप से सही ढंग से नहीं जोड़ा गया. पाइप को दीवार के भीतर सेट करने के बजाय छज्जे के ऊपर से जोड़कर सीमेंट से बंद कर दिया गया है.इससे वर्षा का पानी ठीक से सोख्ता तक नहीं पहुंच पायेगा.सांसद प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि पीएचडी विभाग के अधिकारी ऋतुराज द्वारा नियमित निरीक्षण नहीं किये जाने से निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हुई है.कनीय अभियंता (जेइ) को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि तकनीकी जांच के बगैर योजना को कागजों पर पूर्ण दिखाने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola