ePaper

हर किसी की टिक जाएगी नजर! ट्राई करें ये 5 सबसे सुंदर और लेटेस्ट नेल आर्ट डिजाइन्स

Updated at : 26 Feb 2026 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
Nail Art Designs

नेल आर्ट डिजाइंस, फोटो: Pinterest

Nail Art Design: अपने नाखूनों को दें नया और स्टाइलिश लुक. देखें इस साल के 5 सबसे सुंदर और आसान नेल आर्ट डिजाइन्स जो हर मौके के लिए बेस्ट हैं.

विज्ञापन

Nail Art Designs: क्या आपके नाखून भी रूखे और बेजान दिखते हैं? अब वही पुरानी नेल पॉलिश छोड़िए और कुछ नया ट्राई करिए. आजकल स्टाइलिश और ट्रेंडी नेल आर्ट का क्रेज इतना बढ़ गया है कि हर कोई आपके हाथों को नोटिस करता है. चाहे ऑफिस की मीटिंग हो या दोस्तों के साथ पार्टी, ये 5 लेटेस्ट नेल आर्ट डिजाइन्स आपको भीड़ में सबसे अलग दिखाएंगे. इन्हें बनाना इतना आसान है कि आपको महंगे पार्लर जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. अगर आप भी अपने नाखूनों को एक प्रोफेशनल और खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए ये टॉप डिजाइन्स एक बार जरूर देखें.

क्लासिक फ्रेंच टिप विद ट्विस्ट | Classic French Tips

Classic French Tips
क्लासिक फ्रेंच टिप विद ट्विस्ट,फोटो: pinterest

यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो सादगी और स्टाइल एक साथ चाहती हैं. इसमें नाखूनों के किनारों पर सफेद रंग के बजाय ब्राइट या ग्लिटर कलर्स का इस्तेमाल किया जाता है. यह ऑफिस और फॉर्मल मीटिंग्स के लिए एक बहुत ही एलिगेंट चॉइस है.

फ्लोरल मैजिक डिजाइन | Floral Art Design

Floral Art Design
फ्लोरल मैजिक डिजाइन,फोटो:pinterest

अगर आप नेचर लवर हैं, तो नाखूनों पर छोटे-छोटे फूलों वाला यह डिजाइन आपके हाथों को फ्रेश लुक देगा. इसे आप टूथपिक की मदद से आसानी से घर पर ही बना सकती हैं. गर्मियों और स्प्रिंग सीजन में यह डिजाइन लड़कियों की पहली पसंद बना रहता है.

मैट और ग्लिटर | Geometric Dots and Lines

Glitter and Matte Mix
मैट और ग्लिटर,फोटो: pinterest

आजकल मैट फिनिश वाली नेल पॉलिश बहुत ज्यादा ट्रेंड में है. जब आप एक नाखून पर ग्लिटर और बाकी पर मैट पॉलिश लगाती हैं, तो यह बहुत ही लग्जरी लुक देता है. पार्टी या शादी के फंक्शन में इस डिजाइन को ट्राई करना एक बेहतरीन आईडिया है.

ओमरे शेड नेल आर्ट |Geometric Dots and Lines

 Ombre Shade Nail Art
ओमरे शेड नेल आर्ट,फोटो: pinterest

इस डिजाइन में दो रंगों को आपस में इस तरह मिलाया जाता है कि एक शेड दूसरे में घुलता हुआ नजर आता है. यह देखने में बहुत प्रोफेशनल लगता है और आपके हाथों को एक मॉडर्न टच देता है. वेस्टर्न ड्रेसेज के साथ यह नेल आर्ट बहुत ही आकर्षक लगता है.

जियोमेट्रिक लाइन्स और डॉट्स | Geometric Dots and Lines

Geometric Dots and Lines
जियोमेट्रिक लाइन्स और डॉट्स,फोटो: pinterest

अगर आप कुछ कूल और क्रिएटिव चाहती हैं, तो नाखूनों पर लाइन्स और डॉट्स वाला डिजाइन ट्राई करें. यह बनाने में सबसे आसान है लेकिन देखने में बहुत ही स्टाइलिश और ट्रेंडी लगता है. कॉलेज जाने वाली लड़कियों के बीच यह डिजाइन काफी पॉपुलर हो रहा है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola