पलामू की जूनियर बालिका खो- खो टीम जामताड़ा रवाना

Updated:
विज्ञापन
पलामू की जूनियर बालिका खो- खो टीम जामताड़ा रवाना

पलामू की जूनियर बालिका खो- खो टीम जामताड़ा रवाना

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

पलामू जिला की जूनियर बालिका खो- खो टीम गुरुवार को शक्तिपुंज एक्सप्रेस से जामताड़ा रवाना हुई. खिलाडियों की टीम का नेतृत्व मैनेजर कोच प्रीति कुमारी व निरंजन कुमार कर रहे थे. जामताड़ा में 29 से 31 मई तक राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है. इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा. पलामू जिला ओलिंपिक एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जीएलए कॉलेज के पास स्टेडियम में 21 मई 2026 को जिला स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता हुई थी. खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर पलामू जिला जूनियर खो- खो टीम का गठन हुआ और एक सप्ताह तक कैम्प में अभ्यास कराया गया था.टीम में कात्यायनी कुमारी,अनमिक्षा कुमारी, अनु सिंह, कल्पना सिंह, संजना, आस्था मिंज, किरण कुमारी सिंह, पीसी कुमारी,अनन्या, संजना कुमारी, पूजा, रिया, काजल, गुंजन, अंजली शामिल है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola