ePaper

पलामू में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, विरोध में कल छतरपुर व हरिहरगंज बंद का आह्वान

Updated at : 18 Jan 2024 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, विरोध में कल छतरपुर व हरिहरगंज बंद का आह्वान

गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

पलामू जिले के छतरपुर में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी. घटना छतरपुर के जपला रोड में होंडा साई शो रूम के सामने हुई. शो रूम के सामने खड़ी कार में बैठे हरिहरगंज के किराना व्यवसायी शंकर प्रसाद गुप्ता के 28 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार को बाइक से आये तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. शुभम को गोली मारने के बाद अपराधी जपला की ओर भाग गये. शुभम के सीने और पेट में पांच गोलियां लगीं हैं. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की गुरुवार (18 जनवरी) को करीब 3:45 बजे हरिहरगंज के किराना व्यवसायी शुभम कुमार गुप्ता अपनी कार (जेएच 01 डीजे 2550) से छतरपुर में तकादा करने आया था. इसी दौरान वह जपला रोड स्थित साई होंडा शो रूम के बाहर सड़क किनारे कार खड़ी करके ड्राइविंग सीट पर बैठा था. इसी दौरान नीले रंग की बाइक से तीन नकाबपोश अपराधी आये और कार से सटाकर बाइक रोकी और तीनों अपराधी पिस्टल निकालकर शुभम को पांच गोलियां दाग दी. इससमें तीन गोली शुभम के सीने में लगी. एक गोली उसकी दाहिनी पसली में और एक गोली कार के बंद शीशे में लगी.

पुलिस को मिले तीन खोखे, एनएच-98 जाम

पुलिस को घटनास्थल से तीन खोखे मिले हैं. पुलिस ने शुभम की कार को जब्त कर लिया है. पुलिस कार को थाने ले गई. छतरपुर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर घनी आबादी के बीच अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. इससे स्थानीय व्यवसायी और लोगों में आक्रोश है. साथ ही दहशत का भी माहौल है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस दिन-रात फोर लेन सड़क पर वाहनों से वसूली में लगे रहते हैं. लोगों का कहना है कि पलामू जिले के इस शहर में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. आक्रोशित लोगों ने थाना के समीप एनएच-98 को जाम करके गोली चलाने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है. साथ ही कहा है कि मदनपुर के नरेश ठाकुर के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. हाल ही में नरेश ठाकुर की हत्या कर दी गई थी. उसके हत्यारे अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं.

Also Read: विवाद में चली गोली से वृद्ध की मौत, भीड़ ने पलामू के तीन युवकों को मार डाला

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola