ePaper

Palamu Double Murder: पलामू में होली से पहले धारदार हथियार से दो लोगों की हत्या ने मचाई खलबली

Updated at : 24 Mar 2024 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
bihar crime news|

सांकेतिक फोटो

झारखंड के पलामू जिले में रविवार को दो-दो लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई है. दोनों हत्या में धारदार हथियार का इस्तेमाल किाय गया है.

विज्ञापन

झारखंड के पलामू जिले में रविवार को दो-दो लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई है. दोनों हत्या में धारदार हथियार का इस्तेमाल किाय गया है. बैंक लूट, छिनतई, हत्या के प्रयास के बीच रविवार को दो लोगों की हत्या से लोग सन्न हैं.

चैनपुर के सेमरताड़ में युवक की चाकू घोंपकर हत्या

पहली घटना पलामू के चैनपुर के सेमरताड़ इलाके की है, जहां राजेश नामक युवक की हत्या कर दी गई है. राजेश को अपराधियों ने चाकू घोंपकर घायल कर दिया. उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के क्रम में राजेश की मौत हो गई.

चैनपुर के थाना प्रभारी ने शुरू की मामले की जांच

सूचना मिलते ही चैनपुर के थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also Read : पलामू के मेदिनीनगर में व्यवसायी की गोलीमार कर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

मेदिनीनगर शहर के नावाटोली में धारदार हथियार से हत्या

दूसरी घटना पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के नावाटोली में हुई. यहां एक युवक की धारदार हथियार से वार करके उसकी हत्या कर दी गई है. शहर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपस में जुड़े हैं दोनों हत्या के तार

बता दें कि दोनों घटनाओं की कड़ी एक-दूसरे से जुड़ी बताई जा रही है. पुलिस का मानना है की एक की हत्या का बदला लेने के लिए दूसरे की हत्या की गई है. बता दें कि बैंक लूट और छिनतई के बाद हत्या की वारदातों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

Also Read : पलामू : नमिता देवी हत्याकांड में 4 गिरफ्तार, अपराधियों ने सामने से मारी थी गोली

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola