महिलाओं के मान-सम्मान,सुरक्षा व स्वावलंबन का संकल्प

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 24 May 2026 9:11 PM

विज्ञापन

महिलाओं के मान-सम्मान,सुरक्षा व स्वावलंबन का संकल्प

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर रविवार को पलामू क्लब में महिला कांग्रेस का संगठन सृजन सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के को-ऑर्डिनेशन समिति सदस्य एवं पलामू कांग्रेस विंग के संगठन प्रभारी रामदेव प्रसाद यादव उपस्थित थे. महिला कांग्रेस ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. समारोह में महिलाओं की दशा, सुरक्षा और सम्मान पर विस्तार से चर्चा हुई तथा पलामू प्रमंडल की महिलाओं के मान-सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए व्यापक जन-अभियान चलाने का संकल्प लिया गया. रामदेव प्रसाद यादव ने कहा कि महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में बराबरी का हक दिलाना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है. उन्होंने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए तीन संकल्पों पर जोर दिया-नारी शक्ति को पूर्ण मान-सम्मान दिलाना, रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक स्वावलंबन सुनिश्चित करना, तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला सेल का गठन. कांग्रेस महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की पक्षधर रही है कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामचंद्र दीक्षित, ओम प्रकाश अमन और जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस शुरू से ही महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की पक्षधर रही है, जबकि भाजपा इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है और आरक्षण के मामले में देशवासियों को गुमराह कर रही है. बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जायेगा महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा सिंह ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जायेगा और महिलाओं की सुरक्षा व हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर काम किया जाएगा. कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह ने किया. इस अवसर पर लिलावती देवी, बुधनी कुंवर, लालती देवी, सुषमा देवी, ललीता देवी, सकुन्तला देवी, अधरी कुंवर, चिंता देवी, प्रमिला देवी, अनिता देवी, मीना कुमारी, कान्ती देवी, रेणुबाला पाठक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola