अफीम की खेती पर रोक लगाने की दिलायी शपथ

Updated:
विज्ञापन
अफीम की खेती पर रोक लगाने की दिलायी शपथ

किशुनपुर ओपी में झंडोत्तोलन के बाद अफीम की खेती पर रोक लगाने को लेकर शपथ दिलायी गयी.

विज्ञापन

पाटन. डीजीपी अनुराग गुप्ता व एसपी रीष्मा रमेशन के आदेश के आलोक में किशुनपुर ओपी में झंडोत्तोलन के बाद अफीम की खेती पर रोक लगाने को लेकर शपथ दिलायी गयी. इस दौरान कहा गया कि अफीम की खेती से सिर्फ नुकसान ही है. इससे न सिर्फ समाज के युवा पीढ़ी ही बर्बाद हो रही है, इससे आम अवाम के जीवन को प्रभावित हो रहा है. पशु पक्षी भी प्रभावित हो रहे हैं. वहीं भविष्य में खेत को भी बंजर बना देगा. जो क्षेत्र के लिए काफी हानिकारक सिद्ध होगा. पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि अफीम की खेती न तो करें और न ही किसी को करने दें. पाटन थाना प्रभारी लालजी ने कहा कि लोग जागरूक बनें और जहां भी खेती हो रही है. इसकी गुप्त सूचना पुलिस को दें. ओपी प्रभारी नीलेश कुमार ने कहा कि अफीम की खेती पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों के सहयोग जरूरी है. मौके पर पुअनि शैलभ कुमार, सअनि संतोष कुमार, प्रभात किरण, मिथुन कुमार रवि, वरिष्ठ किशुनपुर की मुखिया सुमन गुप्ता, पूर्व मुखिया धीरेंद्र नारायण उपाध्याय, रित्विक समाज के प्रखंड अध्यक्ष प्रकाशचंद्र द्विवेदी, कृष्णा उपाध्याय, बच्चन उपाध्याय, बलराम दुबे, संजय सिंह, जितेंद्र उपाध्याय समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola