कार्यक्रम की सफलता में कोताही बर्दाश्त नहीं : प्रमुख
कार्यक्रम की सफलता में कोताही बर्दाश्त नहीं : प्रमुख
पाटन. राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की सफलता को लेकर सोमवार को प्रमुख शोभा देवी की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई. इस दौरान 15 जून को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाने व 28 जून से पल्स पोलियो अभियान की सफलता की तैयारी की समीक्षा की गयी. साथ ही राष्ट्रीय कृमि मुक्ति को लेकर 18 जून को मॉप अप राउंड को सफल बनाने पर बल दिया गया. प्रमुख ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.मौके पर बीडीओ डॉ अमित कुमार झा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रवण कुमार मेहता, बीपीएम शशिकांत कुमार, बीटीटी गनौरी पासवान, परशुराम पासवान, समाजिक कार्यकर्ता शक्तिशंकर गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










