डीआइजी ने पलामू के सार्जेंट मेजर को किया निलंबित
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

एसपी की रिपोर्ट पर डीआइजी ने की कार्रवाई
विज्ञापन
मेदिनीनगर.
पलामू डीआइजी वाइएस रमेश ने पलामू के सार्जेंट मेजर सुरेश कुमार ओझा को निलंबित कर दिया है. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गयी है. जानकारी के अनुसार 22 मई को पलामू से 800 पुलिस जवानों और अधिकारियों को धनबाद चुनाव ड्यूटी के लिए जाना था. इस दौरान सार्जेंट मेजर पर लापरवाही का मामला सामने आया था. दोपहर तक जवान रवाना नहीं हुए और ना ही पर्याप्त संख्या में जवान पहुंचे थे. पलामू एसपी ने स्वयं पुलिस लाइन पहुंचकर काफी समय के बाद जवानों को देर शाम रवाना किया था. जहां सुरक्षा कारणों को देखते हुए जवानों को लातेहार में रोकना पड़ा था और फिर अगले दिन जवान रवाना हुए थे. उसी दिन होमगार्ड के भी जवान रवाना हुए थे, लेकिन कुछ जवान नहीं पहुंच पाये थे. बाद में दूसरी गाड़ी से सभी जवानों को भेजा गया था. इसे चुनाव ड्यूटी में लापरवाही माना गया. जिसे गंभीरता से लेते हुए पलामू डीआइजी ने सार्जेंट मेजर की निलंबन की कार्रवाई की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










