नौडीहा बाजार में 21 करोड़ की लागत से बनेगी बाइपास सड़क : राधाकृष्ण किशोर

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 11 Jun 2026 9:10 PM

विज्ञापन

नौडीहा बाजार में 21 करोड़ की लागत से बनेगी बाइपास सड़क : राधाकृष्ण किशोर

विज्ञापन

मेदिनीनगर. नौडीहा बाजार से बारा तक बाइपास सड़क निर्माण की योजना क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. वर्तमान में मुख्य मार्ग संकीर्ण होने और भारी वाहनों के परिचालन के कारण यातायात जाम की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है. इस समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से राज्य के वित्त मंत्री सह छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर की पहल पर राज्य सरकार ने इस परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है. दो वित्तीय वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य

इस सड़क के निर्माण पर कुल 21 करोड़ 3 लाख 43 हजार 700 रुपये खर्च होंगे. परियोजना को दो वित्तीय वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में 12.62 करोड़ रुपये की लागत से 60 प्रतिशत कार्य पूरा होगा, जबकि शेष 40 प्रतिशत कार्य 2027-28 में 8.41 करोड़ रुपये की लागत से संपन्न होगा. बाइपास सड़क बनने से नौडीहा बाजार थाना मोड़, तुर्काडीह, धोबनी, हरिना और बारा होते हुए सीधे झारखंड को बिहार से जोड़ा जाएगा. इससे न केवल स्थानीय यातायात सुगम होगा, बल्कि दोनों राज्यों के बीच व्यापार, माल ढुलाई और आम लोगों का सफर पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और तेज हो जायेगा.

योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है

वित्त मंत्री किशोर ने कहा है कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है. अच्छी सड़कों का निर्माण आमजनों की सुविधा और आर्थिक प्रगति के लिए आवश्यक है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना से स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नयी दिशा मिलेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola