मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट ने 32 यूनिट ब्लड डोनेट किया
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 31 May 2026 9:52 PM
मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट ने 32 यूनिट ब्लड डोनेट किया
प्रतिनिधि, नीलांबर पीतांबरपुर मुनीद्र धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को पलामू नामदान केंद्र धनगांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. ट्रस्ट के संस्थापक संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों ने स्वेच्छा एवं उत्साह पूर्वक 32 यूनिट ब्लड डोनेट किया. मौके पर मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट के पलामू सेवादार सुधीर कुमार ने कहा कि संत रामपाल जी महाराज के द्वारा मानवता की सेवा करने के उद्देश्य से ही पूरे देश में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है. रक्तदान से बड़ा कोई सेवा नहीं है. आपकी एक यूनिट ब्लड किसी बीमार व लाचार लोगों की जिंदगी बचा सकती है. हमसभी को स्वयं रक्तदान करना चाहिए और दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए. संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में देशभर में समय-समय पर रक्तदान शिविर, दहेज मुक्त विवाह, नशामुक्ति अभियान, आपदा राहत कार्य एवं अन्य जन कल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जाती हैं. रक्तदाताओं ने कहा कि संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से वे नियमित रूप से रक्तदान जैसी मानवता की सेवा में भाग लेते हैं. लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की गयी. मौके पर मनीष पांडेय, रंधीर कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अमरेश कुमार, नीरज कुमार, अविनाश दुबे, सरीता कुमारी, अमृत कौर, माया, आशा, बलराम, प्रिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










