शरारती तत्वों ने किराना दुकान में आग लगायी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Apr 2024 9:40 PM
भुक्तभोगी ने थाना व अंचल कार्यालय में की शिकायत
मेदिनीनगर. तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानी कला में शरारती तत्वों ने किराना दुकान में आग लगा दी. जिससे करीब तीन लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. भुक्तभोगी संदीप कुमार ने अंचल कार्यालय व थाना में आवेदन देकर मुआवजा व घटना की जांच कराने की मांग की है. उसने बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था. रात्रि करीब 12 बजे दुकान में आग लगने की सूचना मकान मालिक अत्ताउल्लाह अंसारी ने दी. इसके बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










