कुएं में गिरने से नाबालिग की मौत

Updated:
विज्ञापन
कुएं में गिरने से नाबालिग की मौत

कुएं में गिरने से नाबालिग की मौत

विज्ञापन

मेदिनीनगर. लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नौडीहा के 10 वर्षीय आनंद कुमार कुएं में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह आनंद अपने घर के पास कुएं के नजदीक नहा रहा था. इस दौरान उसका पैर फिसलने से कुएं में गिर गया. परिवार के लोगों को पता चला. उनलोगों ने आनंद को कुएं से बाहर निकाला. उसके बाद में एमएमसीएच लाया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. नाबालिग का शव अभी अस्पताल में ही है. सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा. फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दवा वितरण

हरिहरगंज. प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दुबरीडीह में रविवार को स्वास्थ्य सहिया सुनीता देवी ने 59 लोगों को एमडीए, आइडीसी व एल्बेंडाजोल की खुराक दी. यह कार्यक्रम फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत चलाया गया. दवा वितरण के दौरान स्वास्थ्य सहिया ने लोगों को बताया कि समय पर दवा लेने से फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है. उन्होंने बच्चों और बड़ों को दवा सेवन के सही तरीके व इसके फायदे की जानकारी दी. ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की और अभियान में सहयोग का आश्वासन दिया. मौके पर शिक्षक कृष्ण कुमार साव, संतोष प्रजापति, बालगोविंद राम, संजय राम सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola