मंडल डैम के विस्थापितों को लेकर महानिदेशक से की मुलाकात

Updated:
विज्ञापन
मंडल डैम के विस्थापितों को लेकर महानिदेशक से की मुलाकात

मंडल डैम के विस्थापितों को लेकर महानिदेशक से की मुलाकात

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू सांसद वीडी राम ने वन विभाग, भारत सरकार के अतिरिक्त महानिदेशक संतोष तिवारी से नई दिल्ली में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मंडल डैम के विस्थापितों के लिए वन भूमि उपलब्ध कराने को लेकर बात की. सांसद ने महानिदेशक को बताया कि उत्तरी कोयल जलाशय (मंडल डैम) परियोजना के विस्थापित सात गांवों के परिवारों को पलामू व्याघ्र परियोजना द्वारा गढ़वा जिला अंतर्गत रमकंडा प्रखंड के ग्राम विश्रामपुर पीएफ 393.23 हेक्टर वन भूमि में पुनर्वास करने हेतु वन विभाग, भारत सरकार से अनुरोध किया गया है. जिससे विस्थापित परिवारों को अविलंब पुनर्वास एवं मुआवजा दिया जाये. इन विस्थापित परिवारों को पुनर्वास जरूरी है, ताकि मंडल डैम का गेट लगाया जा सके, ताकि उत्तरी कोयल मंडल डैम परियोजना को पूर्ण किया जा सके. इसके बाद महानिदेशक श्री तिवारी ने सांसद को आश्वस्त किया कि 24 मार्च को फॉरेस्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक में विस्थापित परिवारों को पुनर्वास का निर्णय ले लिया जायेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola