ePaper

पेड़ से लटका नाबालिग का नर कंकाल मिला

Updated at : 09 May 2024 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
पेड़ से लटका नाबालिग का नर कंकाल मिला

प्रेम प्रसंग का पता चलने पर घरवालों की फटकार के बाद भाग गयी थी, पिता ने चप्पल, ताबीज व झुमका से की पहचान

विज्ञापन

छतरपुर. थाना क्षेत्र के भौराही पहाड़ स्थित चिलबिल पेड़ से लटका एक नाबालिग का नर कंकाल मिला है. सूचना मिलने के बाद छतरपुर थाना प्रभारी राजेश रंजन ने दलबल के साथ पहुंचकर शव को पेड़ से उतरवाया. शव को जंगली जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिया था. जानकारी के अनुसार बुधवार को भौराही डैम में मछली मारने जा रहे कुछ लोगों ने पेड़ से लटके नर कंकाल को देखा. जिसके बाद यह खबर आसपास के गांव में आग की तरह फैल गयी. नर कंकाल की पहचान प्रखंड के ही एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के रूप में की है. उसने घटनास्थल पर मिली चप्पल, नर कंकाल के गले में लटके ताबीज व कान के झुमके को देखकर उसकी पहचान की. ग्रामीणों ने बताया कि नाबालिग मजदूरी करती थी. उसका किसी लड़के के साथ प्रेम संबंध था. इसकी जानकारी उसके घर वालों को मिली, तो उन्होंने उसे डांट-फटकार लगायी थी. बताया जाता है कि 20 दिन पूर्व नाबालिग घर से गुस्से में निकल गयी थी. घर वालों को लगा कि वह प्रेमी के साथ भाग गयी है. समाज में बदनामी न हो, इसलिए उनलोगों ने नाबालिग के बड़ी बेटी के ससुराल जाने की बात कही थी. थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि परिजनों का कहना है कि नाबालिग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola