Maiya Samman Yojana: पलामू की महिलाओं को हेमंत सोरेन सरकार की सौगात, लाभुकों के खाते में भेजी गयी मई 2025 की किस्त

Updated:
विज्ञापन

मंईयां सम्मान योजना

Maiya Samman Yojana: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की सौगात मिलने से पलामू की महिलाओं के चेहरे खिल उठे. शुक्रवार को मंईया सम्मान योजना की 3.49 लाख लाभुकों के खाते में मई 2025 की किस्त 2500-2500 रुपए भेज दिए गए. सभी लाभुकों के खाते में कुल 87 करोड़ 27 लाख राशि ट्रेजरी के माध्यम से भेजी गयी है. अकाउंट में पैसे आते ही महिलाओं में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

Maiya Samman Yojana: मेदिनीनगर (पलामू), चंद्रशेखर सिंह-झारखंड के पलामू जिले में मंईयां सम्मान योजना के तीन लाख 49 हजार 080 महिलाओं के बैंक खाते में मई 2025 की किस्त भेज दी गयी है. इन सभी लाभुकों के खाते में कुल 87 करोड़ 27 लाख राशि ट्रेजरी के माध्यम से भेजी गयी है. शुक्रवार से लाभुकों के बैंक खाते में पैसे मिलने शुरू हो गए हैं. सभी लाभुकों के बैंक खाते में 2500-2500 रुपए भेजे गए हैं. अकाउंट में पैसे आते ही महिलाओं के चेहरे खिल उठे. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की ओर से हर महीने महिला लाभुकों को उनके खाते में 2500-2500 रुपए भेजे जा रहे हैं. यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जून में मिले थे अप्रैल महीने के पैसे


इससे पहले अप्रैल महीने की राशि जून में लाभुकों के बैंक खाते में भेजी गयी थी. मंईयां सम्मान योजना के तहत महिला, बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग ने 559 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं. यह राशि पांच महीने की है. जिन लाभुकों का बैंक खाता आधार से लिंक्ड है. डीबीटी ऑप्शन चालू है. उन लोगों के खाते में राशि भेजी जा रही है.

ये भी पढ़ें: सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान का क्षेत्रीय केंद्र मील का पत्थर होगा साबित, उद्घाटन कर बोलीं अन्नपूर्णा देवी

मार्च महीने में मिली थी तीन महीने की राशि


जून महीने में भी पलामू में 3,49,080 लाभुकों के खाते में योजना की राशि भेजी गयी थी. मार्च महीने में पलामू में 3,72,937 लाभुकों को राशि दी गयी थी. बाद में कई लाभुकों का बैंक खाता आधार से नहीं जुड़ पाया था, जबकि कई लाभुकों की उम्र अधिक हो गयी थी. मार्च महीने में लाभुकों के बैंक खाते में एक साथ तीन महीने की राशि 7500-7500 रुपये भेजी गयी थी.

ये भी पढ़ें: नाइजर में फंसे प्रवासी मजदूर लौटे नहीं, अब दुबई में फंसे झारखंड के 15 मजदूर लगा रहे वतन वापसी की गुहार, परिजनों का छलका दर्द

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola