हुसैनाबाद को मॉडल शहर बनाना प्राथमिकता : शशि

Updated:
विज्ञापन

हुसैनाबाद को मॉडल शहर बनाना प्राथमिकता : शशि

विज्ञापन

हुसैनाबाद. नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद प्रत्याशी सह निवर्तमान अध्यक्ष शशि कुमार ने सोमवार को कई मुहल्लों में जनसंपर्क किया. इस दौरान उन्होंने सैदाबाद, स्टेशन रोड, शिवशक्ति नगर, अमन चैन मुहल्लों में मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया. उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में सभी वार्डों में वार्डवासियों की मांग के अनुरूप कार्य किया गया है. कई वार्डों में वार्ड भवन, स्वास्थ्य उपकेंद्र, पीसीसी पथ, तालाब सुंदरीकरण सहित कई कार्य किया गया है. उन्होंने कहा कि लोगों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है.आपका साथ, शहर का विकास के तर्ज पर कार्य किया गया है.जनता के हर सुख-दुःख में हमेशा उनके साथ है. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद शहर को मॉडल रूप देना ही प्राथमिकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola