ePaper

सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान का क्षेत्रीय केंद्र मील का पत्थर होगा साबित, उद्घाटन कर बोलीं अन्नपूर्णा देवी

Updated at : 04 Jul 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
Annapurna Devi in Ranchi

प्रशिक्षु को प्रमाण पत्र देतीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

Annapurna Devi: रांची-केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शुक्रवार को रांची में सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान के नए क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि यह केवल एक उद्घाटन का अवसर नहीं है, बल्कि एक विचार, एक विश्वास और एक विजन को हकीकत में बदलने का दिन है. विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव अनिल मलिक मौजूद थे.

विज्ञापन

Annapurna Devi: रांची-केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान के नए क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन किया. पूर्वी क्षेत्र का पहला और देश का छठा क्षेत्रीय केंद्र है. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह अपने नवाचार और नीतियों से क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा और प्रेरणा केंद्र के रूप में उभरेगा. जब हम एक महिला की सुरक्षा और एक बच्चे की मुस्कान को विश्वास में बदलते हैं तब हम भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सचिव अनिल मलिक और वरिष्ठ पदाधिकारी गण मंचासीन रहे.

संजय सेठ ने की बेटियों की उपलब्धियों की सराहना


केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारत की बेटियों की उपलब्धियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत की बेटियां किसी से कम नहीं हैं. उन्होंने आह्वान किया कि बेटियों को समान अवसर देकर देश के विकास में उनका योगदान और सशक्त बनाया जाए.

ये भी पढ़ें: नाइजर में फंसे प्रवासी मजदूर लौटे नहीं, अब दुबई में फंसे झारखंड के 15 मजदूर लगा रहे वतन वापसी की गुहार, परिजनों का छलका दर्द

सावित्री ठाकुर ने की क्षेत्रीय केंद्र की सराहना


केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने सभा को संबोधित किया और संस्थान के शुभारंभ की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह केंद्र महिला तथा बाल विकास में मील का पत्थर साबित होगा. जब परिवार की एक स्त्री पढ़ती है तो उसका पूरा परिवार आगे बढ़ता है.

संस्थान के नए लोगो का शुभारंभ


संस्थान से ट्रेनिंग ले चुकीं प्रशिक्षु लड़कियों से बातचीत, अनुभव साझा करना और व्यावसायिक प्रशिक्षण पूरा करने वालों के लिए नौकरी नियुक्ति पत्र का वितरण भी किया गया. इस कार्यक्रम में संस्थान के ‘नए लोगो’ का शुभारंभ किया गया. यह नया क्षेत्रीय मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य और मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के लिए प्रशिक्षण और अनुसंधान आवश्यकताओं को पूरा करेगा. इसमें झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola