ट्रक व झोपड़ी में आग लगने से डेढ़ लाख का नुकसान

ट्रक व झोपड़ी में आग लगने से डेढ़ लाख का नुकसान
प्रतिनिधि : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के स्टेशन के समीप खड़ी (सीजी 04 जेए 2548) ट्रक में अचानक आग लग गयी. घटना सोमवार की शाम चार बजे की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार स्टेशन के समीप झोपड़ी में आग लगी थी. इससे बगल में खड़े ट्रक में आग पकड़ लिया. अग्निनशमक विभाग को सूचना दी गयी व आग पर काबू पाया. एएसआइ संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि पहले झोपड़ी में आग लगी थी. इसके बाद वहां खड़े ट्रक में आग पकड़ लिया. आग लगने से ट्रक का पिछला हिस्सा व टायर पूरी तरह जल गया. झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. ट्रक मालिक सूरज कुमार ने बताया कि ट्रक के इंजन में खराबी आ जाने के कारण उक्त स्थल पर पिछले डेढ़ माह से खड़ी थी. उसे कबाड़ी में बेचने के लिए तीन लाख में बात हुई थी.लेकिन आग लगने से करीब एक लाख का नुकसान हो गया. चैनपुर कंकारी की अनीता कुंवर ने बताया कि पिछले 15 दिन से वह झोपड़ी में नहीं रह रही थी. दो दिन पूर्व इलाज कराकर लौटी है. उसने बताया कि किसी के माध्यम से झोपड़ी में आग लगने से चौकी, बिछावन, बर्तन, कपड़ा सहित कई सामान जलकर खाक हो गया. एसआइ संतोष पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के कारणों का पता नही चल सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










