लायंक क्लब ने बेलवाटिका चौक पर लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

Updated:
विज्ञापन
लायंक क्लब ने बेलवाटिका चौक पर लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

लायंक क्लब ने बेलवाटिका चौक पर लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

विज्ञापन

मेदिनीनगर. सामाजिक कार्यकर्ता साहब सिंह की पहल पर रविवार को लायंस क्लब आफ मेदिनीनगर ने बेलवाटिका चौक के पास स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. शिविर में शहर के विभिन्न मुहल्ले के लोगों ने स्वास्थ्य जांच व इलाज कराया. शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीण सिद्धार्थ, फिजिशियन डॉ राजेश कुमार, डॉ शक्ति प्रकाश, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नम्रता,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अनजय कुमार, दंत रोग विशेषज्ञ डा महताब आलम ने मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर इलाज किया. चिकित्सकों ने मरीजों को नि:शुल्क दवा व उचित चिकित्सा परामर्श दी गयी. शिविर में ब्लड सुगर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य तरह की जांच की गयी. समाजिक कार्यकर्ता साहब सिंह ने कहा कि समाज के प्रति अपनी जवाबदेही व जिम्मेवारी निभाना हम सभी का कर्तव्य है. उनके परिवार के सदस्यों का यही प्रयास रहा है.समाजिक संगठनों के सहयोग से जनहित में कार्य करने की सोच रही है. मौके क्लब के अध्यक्ष गुरवीर सिंह ने बताया कि यह संस्था समाज सेवा व समाजिक कार्योंं में हमेशा सक्रिय रहती है. पर्यावरण संरक्षण के अलावा मानव सेवा, गो सेवा व अन्य जीवों की सेवा में क्लब के पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय रहते हैं. मौके पर क्लब के सचिव प्रियंका आनंद साहू, विकास कुमार सेठी, वरुण जायसवाल, निलेशचंद्रा, रंजित मिश्रा, हिमांशु, रोहित, दिलीप, आकाश,अमित, मनीष, रतन सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola