पुआल काटने वाली मशीन में फंसकर मजदूर की मौत

पुआल काटने वाली मशीन में फंसकर मजदूर की मौत
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के बटसारा गांव में पुआल काटने वाली मशीन की चपेट में आने से मजदूर दशरथ प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक गोल्हना गांव का रहने वाला था और अपने बच्चों की परवरिश के लिए काम करने बटसारा गांव के सुरेश पासवान के खलिहान में आया था. काम के दौरान मशीन में पुआल डालते समय अचानक उसका हाथ मशीन में खींच गया और तेज गति के कारण वह संभल नहीं सका. देखते ही देखते उसकी जान चली गयी. हादसे की खबर फैलते ही गांव में चीख-पुकार मच गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोल्हना गांव से एक ट्रैक्टर तीन मजदूरों को लेकर खलिहान पहुंचा था. वहीं काम करते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पड़वा थाना प्रभारी चिंटू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. मुआवजे की राशि देने पर परिजन शांत हुए ग्रामीणों और परिजनों ने आक्रोश जताते हुए ट्रैक्टर मालिक से उचित मुआवजे की मांग की और शव उठाने से इनकार कर दिया. करीब तीन घंटे तक गतिरोध बना रहा. अंततः ट्रैक्टर मालिक द्वारा मुआवजे की राशि देने पर परिजन शांत हुए. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय समाजसेवी महाराणा प्रताप सिंह, उपेंद्र नाथ सिंह और हरेंद्र राम सहित कई गणमान्य लोग खलिहान पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी. इस हादसे के बाद गोल्हना और बटसारा गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










