ePaper

पलामू में केंद्रीय मंत्री एल मुरूगन ने भीम चूल्हा के पास रेलवे टनल के निर्माण का लिया जायजा

Updated at : 25 Dec 2024 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
L murugan Palamu Visit

पलामू में आम लोगों की शिकायत सुनते केंद्रीय मंत्री एल मुरूगन. फोटो : प्रभात खबर

L Murugan Palamu Visit: केंद्रीय मंत्री एल मुरूगन 3 दिन की पलामू यात्रा के दौरान भीम चूल्हा के पास बन रहे रेलवे टनल के कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने लोगों की समस्या सुनी और उनके समाधान का निर्देश अधिकारियों को दिया.

विज्ञापन

L Murugan Palamu Visit: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल मुरूगन ने 3 दिन की झारखंड यात्रा के आखिरी दिन पलामू जिले में भीम चूल्हा के पास बन रहे रेलवे टनल के कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र का दौरा भी किया. दूरदर्शन कार्यालय परिसर में मंत्री ने पौधरोपण किया. आकाशवाणी से स्थानीय दर्शकों को अपना संदेश दिया. पलामू जिले के मोहम्मदगंज में नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का उन्होंने निरीक्षण किया.

मंत्री ने लोगों की समस्या का शीघ्र समाधान करने का दिया निर्देश

रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की जानकारी ली. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्याएं लेकर केंद्रीय मंत्री के पास पहुंचे. मंत्री ने सभी की बातें सुनीं और वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान करें. केंद्रीय मंत्री ने रेलवे स्टेशन के पास मौजूद पर्यटन स्थल भीम चूल्हा के पास बन रहे रेलवे टनल का भी जायजा लिया.

आकाशवाणी से पलामू के लोगों को दिया संदेश

इससे पहले, सुबह में मंत्री ने पलामू में उनसे मिलने आए गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. इसके बाद उन्होंने अपने दौरे के आखिरी दिन जिले के आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र का दौरा किया. डाल्टेनगंज आकाशवाणी केंद्र में संसाधनों के बारे में जानकारी ली. आकाशवाणी केंद्र से उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पलामू की धरती पर आकर उन्हें अच्छा लगा.

पलामू की ताजा खबरें यहां पढ़ें

3 दिन की यात्रा पर पलामू आए थे केंद्रीय मंत्री एल मुरूगन

केंद्रीय मंत्री एल मुरूगन 3 दिन की पलामू यात्रा पर आए थे. इस दौरान उन्होंने जिले में आकांक्षी जिला विकास कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, आधारभूत संरचना, कौशल विकास और वित्तीय समावेशन से जुड़े अभियानों की समीक्षा की. अपने विचार और सुझाव भी साझा किये.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read

बाबानगरी देवघर का न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन सबसे कम, जानें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया झारखंड, संताली भाषा को दिलाई संवैधानिक मान्यता

शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं, न्यू ईयर से पहले खरसावां में शुरू हुआ ये अभियान

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola