ज्योति प्रकाश के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : ज्ञान शंकर
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 29 May 2026 9:58 PM
ज्योति प्रकाश के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : ज्ञान शंकर
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर
रांची रोड चियांकी स्थित ज्योति प्रकाश महिला बीएड कालेज व हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. पलामू के प्रतिष्ठित व्यवसायी सह समाजसेवी स्वर्गीय ज्योति प्रकाश की 30 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर स्वर्गीय ज्योति प्रकाश की पत्नी द्रौपदी देवी व परिवार के सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर ज्ञान शंकर ने पिता के आदर्शों को याद करते हुए समर्पित होकर समाज सेवा करने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि वह स्वयं समाजिक कार्यों में सक्रिय रहते है. उनके परिवार के सदस्य भी समाज हित में सक्रिय हैं.
समाज की उम्मीदों पर खरा उतरने का संकल्प
उन्होंने पलामू की जनता से मिले निरंतर सहयोग और सम्मान के प्रति आभार जताते हुए समाज की उम्मीदों पर हमेशा खरा उतरने का संकल्प दोहराया. श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय ज्योति प्रकाश जी द्वारा पलामू के विकास में दिये गये ऐतिहासिक और अभूतपूर्व योगदानों को याद किया गया. वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए सदर अस्पताल में ज्योति प्रकाश टीवी वार्ड का निर्माण कराया था, साथ ही शिक्षा के प्रसार के लिए जनता शिवरात्रि कॉलेज की स्थापना में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही थी. आम नागरिकों के मनोरंजन के लिए वर्ष 1940 में मोहन सिनेमा हॉल की नींव रखी थी.इस तरह पलामू के समाजिक व सांस्कृतिक विकास में उनकी अहम योगदान रहा है. मौके पर आकर्ष आनंद, स्रोत शंकर, परिधि शंकर,शिवानी आनंद सहित कई लोग मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










