Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर पलामू और औरंगाबाद के एसपी की हुई संयुक्त बैठक, अपराधियों पर सख्ती का निर्देश

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि लोकसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के लिए पलामू व औरंगाबाद पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चलायेगी.
पलामू : लोकसभा चुनाव को हरिहरगंज थाना परिसर में इंटर स्टेट बैठक हुई. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन व औरंगाबाद के एसपी स्वप्ना मेश्राम सहित वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. लोकसभा चुनाव स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के संचालन को लेकर कई निर्देश दिया गया. साथ ही विचार-विमर्श किया गया. वहीं सूचनाओं के अदान-प्रदान, आपसी तालमेल व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती बरती जायेगी. चुनाव को लेकर वांछित अपराधियों व वारंटियों के खिलाफ बिहार व झारखंड की पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चलायेगी. बैठक में कई बिंदुओं पर गंभीरता से चर्चा की गयी. शराब, हथियार की तस्करी पर रोक लगाने, नक्सल से लेकर अपराधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया. साथ ही नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन चलाने की बात कही गयी. चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.
पलामू एसपी ने बताया पूरा प्लान
पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि लोकसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के लिए पलामू व औरंगाबाद पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चलायेगी. अपराधियों व नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. खुफिया जानकारी आपस में साझा की जायेगी. एसपी औरंगाबाद स्वप्ना मेश्राम ने बताया कि यह पुलिस अधिकारियों की इंटरस्टेट बैठक थी. लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए गंभीरता से चर्चा की गयी. मौके पर औरंगाबाद अभियान एसपी कबीर श्रेन छतरपुर डीएसपी नौशाद आलम, हुसैनाबाद डीएसपी मुकेश कुमार, औरंगाबाद सदर 2 डीएसपी अमित कुमार, उप समादेष्टा सीआरपीएफ 47 बटालियन, एसएसबी 29 बटालियन, हरिहरगंज इंस्पेक्टर चंदन कुमार, पिपरा थाना प्रभारी विमल कुमार, अंबा थाना अध्यक्ष राहुल राज, कुटुंबा थाना अध्यक्ष अक्षयवर सिंह, टंडवा थाना अध्यक्ष रामजी प्रसाद, नवीनगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय, ढिबरा थाना अध्यक्ष रितेश उपाध्याय, छतरपुर थाना प्रभारी राजेश रंजन तथा नौडीहा थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




