झारखंड : कल्पना सोरेन ने नहीं मनायी होली, कहा जब हेमंत बाहर आयेंगे उसी दिन मनाऊंगी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2024 3:56 AM

विज्ञापन

हेमंत सोरेन के साथ कल्पना सोरेन. फाइल फोटो

होली व बाहा पर्व को लेकर कल्पना शिबू सोरेन के पैतृक निवास नेमरा गयी हुई थीं. उन्होंने बच्चों को साथ पारंपरिक रीति-रिवाज से प्रकृति की पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

पहली बार होली पर पति के साथ नहीं होने का दर्द कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया में साझा किया है. उन्होंने एक्स पर एक तस्वीर भी पोस्ट की है. जिसमें हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन को गुलाल लगा रहे हैं और साथ में कल्पना खड़ी हैं. कल्पना ने लिखा है कि रंगों के त्योहार होली और बाहा पोरोब की आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और जोहार. शादी के बाद आज पहली बार मैं हेमंत जी के बिना होली के पर्व में अपनी ससुराल नेमरा स्थित घर पर हूं. तानाशाही शक्तियों ने झूठे केस मुकदमों में फंसा हेमंत जी को भले ही राज्यवासियों, मुझसे, परिवार और बच्चों से दूर कर रखा है. पर तानाशाही शक्तियां ये दमन ज्यादा दिन कर नहीं पायेंगी. भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं. मैं होली उसी दिन मनाऊंगी जब हेमंत जी वापस हमारे बीच होंगे.

बाहा पूजा में शामिल हुए शिबू सोरेन, बसंत व कल्पना सोरेन

गौरतलब है कि होली व बाहा पर्व को लेकर कल्पना शिबू सोरेन के पैतृक निवास नेमरा गयी हुई थीं. उन्होंने बच्चों को साथ पारंपरिक रीति-रिवाज से प्रकृति की पूजा-अर्चना की. बाहा की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने लिखा है कि बाहा पर्व, प्रकृति और समृद्ध आदिवासी विरासत के मूल नियमों में निहित है. गांव में हेमंत जी की अनुपस्थिति में राज्यवासियों के कल्याण की कामना करते हुए बाहा पर्व से संबंधित अनुष्ठान को किया गया. आज हम उदास जरूर हैं, पर दृढ़ विश्वास है कि कोई भी तानाशाही ताकत हेमंत जी के हौसले को कमजोर नहीं कर सकती.

झामुमो कांके प्रखंड समिति ने नहीं मनायी होली

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल में रहने के कारण झामुमो कांके प्रखंड समिति ने इस बार होली नहीं मनायी. कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी ने कहा कि श्री सोरेन को षड्यंत्र के तहत केंद्रीय एजेंसी ने जेल में बंद किया है. कहा कि जब तक वह बाहर नहीं आ जाते हैं, तब तक कोई पर्व वे नहीं मनायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola