Jharkhand News: पलामू के विक्षुब्ध युवक की ट्रेन से कटकर मौत, ऐसे हुआ हादसा

Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Feb 2025 1:48 PM

विज्ञापन

Dead Body

Jharkhand News: पलामू के एक युवक की मौत ट्रेन कटकर हो गयी. मृतक के भाई नबताया कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. परिजनों को उनकी मौत की सूचना सुबह सुबह मिली.

विज्ञापन

पलामू, चंद्रशेखर सिंह : पलामू के एक विक्षुब्ध युवक की बुधवार की अहले सुबह ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. घटना पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ीखास गांव के पास स्थित रेलवे ट्रैक के पास की है. मृतक की पहचान नावा बाजार थाना क्षेत्र के करचा गांव निवासी नागेंद्र कुमार की है. घटना की जानकारी जब स्थानीय लोगों ने उनके भाई हरेंद्र सिंह को दी तब वह घटनास्थल पर पहुंचे.

नागेंद्र का मानसिक संतुलन ठीक नहीं : भाई हरेंद्र सिंह

मीडिया से बातचीत में मृतक के भाई हरेंद्र सिंह ने बताया कि नागेंद्र का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. रात में वह खाना खाकर सोया था, इसके बाद वह कब घर से बाहर निकला इसका पता किसी को नहीं चला. सुबह सुबह उनकी मौत की खबर मिली. वह अभी इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था.

पलामू की खबरें यहां पढ़ें

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना के संबंध में थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने बताया कि सुबह सुबह उन्हें गाड़ीखास के रेलवे ट्रैक के पास युवक के शव होने की सूचना मिली. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया गया है.

दो घंटे बाधित रहा रेलवे का आवागमन

रेलवे विभाग के ट्रैकमैन अनिल कुमार ने बताया कि डाउन पलामू एक्सप्रेस पटना से बरकाखाना की ओर जा रही थी. उसी वक्त वह युवक ट्रेन की चपेट में आ गया. इसकी जानकारी रेल चालक ने दी. इस हादसे की वजह से रेलवे का आवागमन करीब दो घंटा बाधित रहा. मृत युवक के शव को हटाकर रेलवे का आवागमन शुरू करा दिया गया. मौके पर थाना के एसआई जितेंद्र कुमार, सहायक प्रद्युम्न पासवान, अनुज कुमार तिवारी, आरपीएफ के देवकुमार पांडेय सहित पुलिस के जवान मौजूद थे.

Also Read: Mahakumbh Special Train: माघ पूर्णिमा पर महाकुंभ स्नान के लिए धनबाद स्टेशन पर उमड़ी भीड़, स्पेशल ट्रेन हुई रवाना

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola