Mahakumbh Special Train: माघ पूर्णिमा पर महाकुंभ स्नान के लिए धनबाद स्टेशन पर उमड़ी भीड़, स्पेशल ट्रेन हुई रवाना

Updated:
विज्ञापन

Indian Railways

Mahakumbh Special Train: माघ पूर्णिमा पर महाकुंभ जाने के लिए धनबाद स्टेशन पर श्रद्धालुओं की उमड़ पड़ी. भीड़ को देखते हुए आरपीएफ टीम की तैनाती की गयी थी. इसके बाद स्पेशल ट्रेन रवाना की गयी.

विज्ञापन

Mahakumbh Special Train: धनबाद-माघ पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज जाने के लिए मंगलवार को धनबाद स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ के कारण स्टेशन पर अफरातफरी की हालत उत्पन्न हो गयी. आनन-फानन में रेलवे ने रात में यहां से महाकुंभ स्पेशल चलाने की घोषणा की. घोषणा के बाद 20 मिनट के अंदर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को लेकर यहां से ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

धनबाद स्टेशन पर थी गहमा-गहमी


धनबाद स्टेशन पर मंगलवार की शाम से ही बाहर से लेकर प्लेटफार्म तक यात्री ट्रेन का इंतजार करते दिखे. पूरा स्टेशन परिसर पैक हो गया था. भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से रात 9:20 बजे कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई. 9:40 बजे ट्रेन को प्लेटफार्म संख्या तीन पर लगा दिया गया. महाकुंभ में जाने के लिए शाम से ही पहुंचे यात्री ट्रेन में सवार होने को स्टेशन पर पहुंच गये थे. प्लेटफार्म संख्या तीन पर कुंभ स्पेशल ट्रेन लगते ही उसे पर सवार होने की होड़ मच गई . कुछ ही मिनट के अंदर पूरी ट्रेन फुल हो गई. ट्रेन को 10:10 बजे धनबाद स्टेशन से रवाना किया गया.

चंबल एक्सप्रेस में पैर रखने तक की जगह नहीं


कुंभ स्पेशल के खुलने के पहले ही प्लेटफार्म संख्या दो पर चंबल एक्सप्रेस को लगाया गया. ट्रेन के लगते ही इसके स्लीपर और जनरल कोच में सवार होने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी. चंबल एक्सप्रेस पहले से ही फुल होकर धनबाद स्टेशन पहुंची थी ऐसे में किसी तरह लोग इसमें सवार हो पाए.

आरपीएफ की टीम रही मुस्तैद

महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर उमड़ रही भीड़ को देखते हुए प्लेटफार्म पर आरपीएफ टीम की तैनाती की गई थी. आरपीएफ की तरफ से लगातार कुंभ स्पेशल की घोषणा माइक से की जा रही थी. जनरल टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को उस ट्रेन में सवार होने को कहते दिखे. ट्रेन के प्लेटफार्म के लगने से पहले ही सभी आरपीएफ की टीम यात्रियों के आगे खड़ा हो गए, ताकि ट्रेन रुकने के बाद ही यात्री ट्रेन में सवार हो. किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हो. भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच ट्रेनों को धनबाद स्टेशन से पास कराया जा रहा था.

ये भी पढ़ें: Viral Video: Monalisa को पढ़ाते बॉलीवुड फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का वीडियो वायरल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola