जदयू जिलाध्यक्ष ने की वृद्धा पेंशन देने की मांग

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
जदयू जिलाध्यक्ष ने की वृद्धा पेंशन देने की मांग

मनोज कुमार दुबे ने जिला प्रशासन से केंद्र से मिलने वाला वृद्धावस्था पेंशन भुगतान करने का मांग किया है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने जिला प्रशासन से केंद्र से मिलने वाला वृद्धावस्था पेंशन भुगतान करने का मांग किया है. उन्होंने कहा कि विगत चार महीने से वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है. जिस कारण वृद्ध, विकलांग व विधवा लोगों को दवा, कपड़ा सहित अन्य सामान खरीदने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई लोगों ने वृद्धा पेंशन की राशि भुगतान कराने का आग्रह किया है. जिला प्रशासन से मांग किया कि जल्द से जल्द वृद्धावस्था पेंशन भुगतान कराया जाय. ताकि पलामू जिले के सभी पेंशनधारी खुशी से अपना जीवनयापन कर सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola